ट्रैफिक के शोरगुल ने मेरी नींद तोड़ दी , घडी पर नजर डाली तो सुबह के 7 बज चुके थे , खिड़की से नीचे झाँक के देखा तो रोज की तरह सिग्नल पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ था , एक के पीछे एक लम्बी कतार में खड़ी गाड़िया , बेसब्री से हार्न बजाते लोग , सड़क किनारे खड़ा चाय वाला और जिंदगी को सिगरेट के धुँए में उड़ाते कुछ लोग , मुंबई की सुबह कुछ ऐसी ही होती है | वापस बेड पर जाने को पलटा तो .... Happy A nniversary कहते हुए मेरी पत्नी अनुष्का मेरे गले लग गयी , हैप्पी anniversary to you बोलते हुए मैंने भी उसे अपनी बाँहो में कस लिया | कहने को तो हमारी शादी को पुरे 5 साल हो गए थे परन्तु प्रेम आज भी उतना ही है जितना की पहले हुआ करता था | आज ऑफिस से जल्दी आ जाना डिनर के लिए बाहर जायेगे - अनुष्का ने कहा जी , ओर कोई आदेश मेरे लिए कहते हुए में मुस्कुराने लगा तो वो भी हँस पड़ी | . 9 बजे मै ऑफिस में था,एक कॉफ़ी बोलत...
Written by ANSHUL MOONAT